कानपुर में 45 हजार राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई की तैयारीकानपुर जिले में करीब 45 हजार राशन कार्डधारक कई महीनों से राशन नहीं ले रहे हैं। विभाग के मुताबिक, लगातार राशन नहीं उठाने वाले कार्डधारकों के राशन कार्ड निरस्त किए जा सकते हैं।जिले में कुल 8,07,612 राशन कार्ड हैं। इनमें 63 हजार अंत्योदय और 7,44,204 पात्र गृहस्थी कार्ड शामिल हैं। विभाग के अनुसार, इन 45 हजार कार्डधारकों के नाम पर हर महीने राशन का आवंटन हो रहा है, लेकिन वे कोटेदारों से राशन नहीं ले रहे हैं।विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि इनमें से कितने लाभार्थी पोर्टेबिलिटी के जरिए दूसरे जिलों से राशन ले रहे हैं।
कानपुर में 45 हजार राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई की तैयारी














Leave a Reply