कानपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलिकानपुर। पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर को कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, कानपुर अनुभाग पीएसी के पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल शर्मा, कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन टाडा तथा अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण को याद किया गया। अधिकारियों ने शहीदों के बलिदान को पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका अदम्य साहस और त्याग सदैव देशवासियों के हृदय में जीवित रहेगा।वीर शहीद पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।
कानपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि














Leave a Reply