𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर में प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत! दो प्रेमियों ने मिलकर महिला की गला दबाकर की हत्या, एक गिरफ्तार

Spread the love

कानपुर में प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत! दो प्रेमियों ने मिलकर महिला की गला दबाकर की हत्या, एक गिरफ्तार🔴 कानपुर के चकेरी में 32 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला स्वर्ण जयंती विहार में किराये के मकान में रह रही थी। करीब 22 दिन पहले ही वह यहां रहने आई थी।पुलिस के मुताबिक, महिला के दो युवकों से प्रेम संबंध थे। दोनों युवकों को जब एक ही महिला से अपने संबंधों की जानकारी हुई, तो उनके बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि बुधवार को दोनों ने महिला के कमरे में पहुंचकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।महिला के दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद किया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।📍 स्थान: चकेरी, कानपुर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *