𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर में बाइक चोरों पर बर्रा पुलिस का बड़ा एक्शन!

Spread the love

कानपुर में बाइक चोरों पर बर्रा पुलिस का बड़ा एक्शन!कानपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बर्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय धीरज पुत्र गुरुचरन, निवासी गोविंद नगर के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे 80 फीट रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ बर्रा, पनकी और गोविंद नगर थानों में मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी अरीबा नोमान के निर्देशन में बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।अब पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मचना तय है। शहर में वाहन चोरी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में इसे अहम सफलता माना जा रहा है।📍 स्थान: कानपुर, उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *