𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

अपराध के तरीके बदले तो पुलिसिंग भी बदलेगी!वाराणसी पुलिस को रोल मॉडल बनाने की तैयारी, सीपी मोहित अग्रवाल ने अफसरों को दिया एक्शन प्लान

Spread the love

अपराध के तरीके बदले तो पुलिसिंग भी बदलेगी!वाराणसी पुलिस को रोल मॉडल बनाने की तैयारी, सीपी मोहित अग्रवाल ने अफसरों को दिया एक्शन प्लानवाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और आगामी आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि समय के साथ अपराध के तौर-तरीके बदल रहे हैं, इसलिए पुलिसिंग में भी लगातार बदलाव जरूरी है।तकनीकी दक्षता, मजबूत बीट व्यवस्था, बेहतर जनसंवाद और त्वरित कार्रवाई के जरिए अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।गोद लिए थानों को बनाया जाएगा आदर्श थानापुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोद लिए गए थानों का एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण किया जाए। व्यापारियों और पुलिसकर्मियों के साथ अलग-अलग बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी जाएं और उनका समाधान कराया जाए।पुलिसकर्मियों के आवास, मेस और अन्य व्यक्तिगत समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के साथ ही थानों एवं पुलिस चौकियों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता की नियमित जांच के निर्देश दिए गए।CCTV से लेकर पुलिस की तकनीकी दक्षता तक फोकस।संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर अधिक से अधिक CCTV कैमरे लगवाने के लिए स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को जागरूक करने को कहा गया।इसके साथ ही CCTNS, IPDR, MRM, GRM, ZFD और RTC जैसे पुलिस पोर्टल की बेसिक जानकारी के लिए बुकलेट जारी करने तथा पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता का परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।एयर शो और MLC चुनाव की सुरक्षा पर पहले से तैयारीआगामी 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो तथा 23 अक्टूबर को प्रस्तावित MLC चुनाव को लेकर पहले से समन्वित सुरक्षा योजना तैयार करने को कहा गया।अधिकारियों को रूट, पार्किंग, CCTV, मेडिकल टीम, शौचालय, चुनाव केंद्र और पोलिंग पार्टियों के रवाना होने वाले स्थानों का पूर्व निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर कराने के निर्देश दिए गए।महत्वपूर्ण घटना छिपी तो जिम्मेदारी तयपुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी महत्वपूर्ण घटना को छिपाया नहीं जाना चाहिए। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए और राजपत्रित अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।महिला अपराध के हॉटस्पॉट पर बढ़ेगी निगरानीUP-112 से प्राप्त महिला अपराध संबंधी शिकायतों की निगरानी के लिए विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए गए। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, पीड़िताओं से फीडबैक और महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई पर जोर दिया गया।UP-112 से मिलने वाली शिकायतों के घटनास्थलों का विश्लेषण कर महिला अपराध हॉटस्पॉट चिन्हित करने और वहां निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।चुनावी संवेदनशीलता पर विशेष निगरानीआगामी विधानसभा एवं ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर जातिगत और धार्मिक विवादों से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों एवं व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।हर दिन एक घंटे पैदल भ्रमणयातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए सभी अधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटे पैदल भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। चिह्नित स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के साथ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।बीट पुलिसिंग का नया फॉर्मूलायक्ष एप के अनुसार प्रत्येक थाने में बीट वितरण चार्ट तैयार कराया जाएगा। प्रत्येक बीट में एक अनुभवी और एक नए आरक्षी की तैनाती का निर्देश दिया गया है। महिला आरक्षियों के लिए अलग बीट निर्धारित करने को भी कहा गया।लंबित विवेचनाओं पर निगरानीकालबाधित और जल्द कालबाधित होने वाली विवेचनाओं की राजपत्रित अधिकारियों के स्तर पर नियमित समीक्षा कर शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू, पुलिस उपायुक्त विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *