मुगलसराय में चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तारचंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। एसओजी, सर्विलांस और मुगलसराय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिन में बंद और सुनसान मकानों की रेकी करते थे और रात में ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।₹3.50 लाख नकद समेत चोरी का सामान बरामदपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से कुल ₹3.50 लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण, 2 लैपटॉप, 1 एलईडी टीवी और 1 गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले ऑटो रिक्शा UP65JT0599 और वेन्यू कार UP67AB8628 को भी पुलिस ने बरामद किया है।पुलिस का दावा है कि बरामद वेन्यू कार चोरी के पैसों से खरीदी गई थी।कई चोरी की घटनाओं से जुड़े तारपुलिस के मुताबिक, मुगलसराय क्षेत्र में अगस्त 2026 के दौरान कई बंद मकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इनमें सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी और न्यू सेंट्रल कॉलोनी समेत अन्य स्थान शामिल हैं।जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों को जोड़ते हुए गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया।ऐसे पकड़े गए आरोपीपुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि इंडियन इंस्टीट्यूट नाच घर के पास सफेद रंग की वेन्यू कार और ऑटो रिक्शा के आसपास कुछ संदिग्ध लोग चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे हैं।सूचना पर मुगलसराय पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपीप्रशान्त सोनी उर्फ बाबू सेठविशाल भारतीरहमान उर्फ आंखीराजेश सिंहअनिल गुप्तादीपक जायसवाल उर्फ रवीन्द्र कुमार जायसवालतुषार वर्मालकी जायसवालसभी आरोपी चंदौली जिले के मुगलसराय, अलीनगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामदगी ₹3,50,000 नकद 2 डेल लैपटॉप 1 सोनी एलईडी टीवी 1 इंडेन गैस सिलेंडर सोने-चांदी के आभूषण कई मोबाइल फोन 1 हुंडई वेन्यू कार — UP67AB8628 1 ऑटो रिक्शा — UP65JT0599कई मुकदमों में दर्ज है आपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ चोरी और अन्य अपराधों से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। प्रशान्त सोनी, विशाल भारती, रहमान उर्फ आंखी, तुषार वर्मा, अनिल गुप्ता, लकी जायसवाल, राजेश सिंह और दीपक जायसवाल के खिलाफ मुगलसराय, चंदौली, बलुआ और अलीनगर थानों में अलग-अलग मुकदमों का उल्लेख पुलिस ने किया है।बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।संयुक्त टीम की कार्रवाईयह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। टीम में मुगलसराय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, एसओजी प्रभारी राम जन्म यादव, सर्विलांस टीम तथा थाना मुगलसराय के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
मुगलसराय में चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार














Leave a Reply