𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर : गणेश विसर्जन जुलूस में बमबाजी से बवाल, श्रद्धालुओं पर हमला-तोड़फोड़ के बाद आरोपियों का निकला जुलूस

Spread the love

गणेश विसर्जन जुलूस में बमबाजी से बवाल, श्रद्धालुओं पर हमला-तोड़फोड़ के बाद आरोपियों का निकला जुलूसकानपुर | गुजैनी थाना क्षेत्रकानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में फतेहपुर नाका के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के जुलूस में विवाद के बाद बवाल हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने जुलूस का रास्ता रोककर श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया। इस दौरान बमबाजी किए जाने और वाहनों में तोड़फोड़ का भी आरोप है।घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल भदौरिया समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, मामले में हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और तोड़फोड़ समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी का इलाके में पैदल जुलूस भी निकाला। वहीं, अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।पुलिस का कहना है कि मामले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *