कानपुर नगर निगम की SIT जांच के बीच बड़ा निर्देशकानपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की जांच के बीच पुलिस कमिश्नर ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें नगर आयुक्त के साथ-साथ विजिलेंस और एंटी करप्शन विभाग को भी भेजी जाएंगी।SIT की जांच के दौरान अब तक मिली शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी। वहीं, जांच के दौरान नगर निगम कर्मचारियों को सीधे नोटिस जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों के बयान नगर आयुक्त के माध्यम से दर्ज कराए जाएंगे।फर्जी नाम-पते से मिलने वाली शिकायतों पर शपथपत्र लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि आपराधिक प्रकृति की शिकायतों की जांच पुलिस करती रहेगी।गौरतलब है कि नगर निगम में ठेकेदारों की पूलिंग, कमीशन और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। दो ठेकेदार गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक ठेकेदार को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिला हुआ है। मामले की SIT जांच जारी है।
कानपुर नगर निगम की SIT जांच के बीच बड़ा निर्देश















Leave a Reply