𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

पुराने लखनऊ के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, अमीनाबाद से चौक तक आसान होगा सफर

Spread the love

पुराने लखनऊ के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, अमीनाबाद से चौक तक आसान होगा सफरलखनऊ। पुराने लखनऊ को मेट्रो की नई सौगात मिलने जा रही है। प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में चारबाग से चौक तक करीब 6.70 किलोमीटर का रूट भूमिगत बनाया जाएगा। इस हिस्से में सात अंडरग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित हैं। सरकारी ई-टेंडर के मुताबिक परियोजना के इस हिस्से की अनुमानित लागत करीब 1,877.89 करोड़ रुपये है।इस रूट की सबसे खास बात अमीनाबाद स्टेशन होगा, जिसे झंडे वाले पार्क के नीचे बनाने की योजना है। चारबाग से चौक के बीच गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पाण्डेयगंज, सिटी स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक समेत सात स्टेशन होंगे।चौक के बाद मेट्रो भूमिगत से एलिवेटेड रूट पर आएगी और ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज व मूसाबाग होते हुए वसंतकुंज की ओर जाएगी। पूरे चारबाग-वसंतकुंज कॉरिडोर की लंबाई करीब 11.165 किलोमीटर होगी।चारबाग बनेगा इंटरचेंज हबचारबाग स्टेशन नए ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर और मौजूदा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के बीच महत्वपूर्ण इंटरचेंज बनेगा। इससे पुराने लखनऊ से आने-जाने वाले यात्रियों को मेट्रो बदलने में सहूलियत होगी।घने और व्यस्त पुराने लखनऊ में मेट्रो को भूमिगत रखने से बाजारों और सड़कों पर निर्माण का असर कम होने की उम्मीद है। परियोजना के अंडरग्राउंड हिस्से के निर्माण की अवधि 1095 दिन निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *