“थाने में सिर्फ निरीक्षण नहीं, लंबित मामलों पर भी शिकंजा! बड़ागांव में पुलिस आयुक्त का साफ संदेश—देरी नहीं, समयबद्ध कार्रवाई”वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिसिंग को बेहतर बनाने और लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना बड़ागांव का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों, जनशिकायतों, कानून-व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं की समीक्षा की गई।लंबित विवेचनाओं पर विशेष फोकसएक माह के विशेष अभियान के तहत गोमती जोन के पिंडरा और राजातालाब सर्किल से संबंधित लंबित एवं कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।पुलिस आयुक्त ने विवेचकों को प्रत्येक मामले में वैज्ञानिक, निष्पक्ष और विधिसम्मत तरीके से साक्ष्य संकलन करने तथा लंबित कार्रवाई को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।राजपत्रित अधिकारियों को नियमित पर्यवेक्षण करते हुए विवेचनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया।पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनींनिरीक्षण के दौरान मोहित अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और सुझावों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।थाने के मेस, बैरक, रहने-खाने की व्यवस्था और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया।महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर जोरमिशन शक्ति केंद्र की समीक्षा के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को स्कूल, हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए।साथ ही छात्राओं और महिलाओं को 1090, 112 और 1930 हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देने तथा शिक्षण संस्थानों में लगे CCTV कैमरों की नियमित जांच करने को कहा गया।संदिग्ध गतिविधियों और शोहदों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।थाने की व्यवस्थाओं की भी जांचपुलिस आयुक्त ने थाना कार्यालय में अभिलेखों और रजिस्टरों के रख-रखाव, साइबर हेल्प डेस्क, CCTV व्यवस्था, साफ-सफाई और आगंतुक सुविधाओं का जायजा लिया।थाना परिसर में शुद्ध पेयजल और महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चल रहे नवनिर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा गया।“पीड़ित को न्याय और कार्रवाई में पारदर्शिता प्राथमिकता”पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहे। प्रत्येक मामले में पारदर्शी, निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान DCP गोमती जोन नीतू, ADCP गोमती जोन नृपेन्द्र सहित संबंधित ACP और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
थाने में सिर्फ निरीक्षण नहीं, लंबित मामलों पर भी शिकंजा















Leave a Reply