𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

वाराणसी : पुलिस लाइन में नई सुविधाओं की सौगात, कैफेटेरिया और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

पुलिस लाइन में नई सुविधाओं की सौगात, कैफेटेरिया और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटनवाराणसी | 25 अगस्त 2026पुलिसकर्मियों की फिटनेस से लेकर मनोबल तक—कमिश्नरेट ने बढ़ाया एक और कदमवाराणसी पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित कैफेटेरिया और जीर्णोद्धार किए गए बैडमिंटन कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया।फीता काटकर किए गए उद्घाटन के साथ पुलिस लाइन परिसर को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक और पहल जुड़ गई। कैफेटेरिया से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जबकि बैडमिंटन कोर्ट के जरिए फिटनेस, स्वास्थ्य और मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलेगी।पुलिस प्रशासन के मुताबिक, इन सुविधाओं से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और मनोबल बढ़ाने के साथ ही उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। बेहतर सुविधाओं का असर पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता पर पड़ेगा और इससे आमजन को मिलने वाली पुलिस सेवाओं को भी और प्रभावी बनाया जा सकेगा।उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

धनबाद : उपायुक्त, एसएसपी, डीडीसी सहित जिले के वरीय अधिकारियों ने स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी

धनबाद : उपायुक्त, एसएसपी, डीडीसी सहित जिले के वरीय अधिकारियों ने स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी*छात्राओं के साथ उपायुक्त ने किया खुला संवाद*मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की छात्राओं ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। अधिकारियों ने छात्राओं को आशीर्वाद व उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राखी बांधने के उपरांत उपायुक्त ने छात्राओं के साथ खुला संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से उनके विद्यालय, पठन-पाठन की स्थिति और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उपायुक्त ने सभी छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।खुला संवाद के दौरान *प्लस टू हाई स्कूल कोलाकुसमा* की छात्राओं ने स्कूल के एप्रोच रोड को बनाने स्मार्ट बोर्ड लगाने तथा संगीत वाद्ययंत्र उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं *कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर* की छात्राओं ने विद्यालय में डीप बोरिंग कराने, *प्राइमरी स्कूल नेरो गोविंदपुर* में बाउंड्री वॉल बनाने व बेंच डेस्क उपलब्ध कराने की मांग की।*उत्क्रमित मिडिल स्कूल भालगोड़ा* की छात्राओं ने स्कूल के जर्जर भवन से उपायुक्त को अवगत कराया। साथ ही बताया की रसोई घर का दरवाजा तोड़ा गया है एवं चोरों ने बर्तन चोरी कर लिए हैं।जबकि *मिडिल स्कूल सरायढेला* की छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के बाहर मनचलों की हरकत से सभी छात्राएं परेशान रहती है। बताया कि शाम के बाद विद्यालय परिसर में अड्डाबाजी, स्कूल के आसपास अवांछित तत्वों का जमावड़ा, विद्यालय परिसर में चोरी तथा छुट्टी के बाद मनचलों और शरारती तत्वों द्वारा छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकतें किए जाने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों से फोन पर बात कर शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यकतानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं *उत्क्रमित मिडिल स्कूल बस्तीपुर* में एप्रोच रोड बनाने, *मिडिल स्कूल खास निरसा* के आसपास से अतिक्रमण हटाने, *झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय धनबाद* का एप्रोच रोड बनाने, *प्राथमिक विद्यालय कतरासगढ़* में वॉशरूम बनवाने, *गर्ल्स हाई स्कूल भागा* में सोलर लाइट व डीप बोरिंग कराने, *मिडिल स्कूल जगजीवन नगर* में बेंच डेस्क, स्मार्ट बोर्ड एवं खेल मैदान को समतल करने, *प्राइमरी स्कूल चालधोवा* में कंप्यूटर टीचर देने, *मिडिल स्कूल पंडुकी* में स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराने की मांग छात्राओं ने की।संवाद के दौरान *पीएम राजगंज* की छात्राओं ने बताया कि हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल सड़क के आर पार है। जिसके कारण छात्राओं को सड़क पार करने में समस्या होती है। जबकि विद्यालय ने सड़क पर बैरिकेड लगाए हैं। फिर भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उपायुक्त ने मामले की गंभीरता देखते हुए पथ निर्माण विभाग से स्कूल के पास शीघ्र रंबल स्ट्रिप लगाने का आश्वासन दिया सभी स्कूलों में कंप्यूटर टीचर की मांग का समाधान निकालते हुए उपायुक्त ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों को तीस-तीस के बैच में कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और रक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।वहीं छात्राओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए एसएसपी ने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाएगा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित बालिका विद्यालय, आवासीय विद्यालय समेत सभी स्कूलों और छात्र छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। विद्यालयों के आसपास पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध एवं अवांछित गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्राओं को परेशान करने वाले मनचलों और शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि थाना प्रभारियों को दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।समारोह के दौरान छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई सामग्री उपायुक्त एवं एसएसपी को भेंट की। कुछ छात्राओं ने दोनों वरीय पदाधिकारी के ऑटोग्राफ भी लिए।समारोह के दौरान विद्यालय की शिक्षिका, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।

कानपुर : IBPS परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: PWD अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाने वाला गिरोह पकड़ा गया कानपुर में STF की बड़ी कार्रवाई

IBPS परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: PWD अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाने वाला गिरोह पकड़ा गयाकानपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र और कूटरचित दस्तावेज बरामदकानपुर | 23 अगस्त 2026आईबीपीएस द्वारा आयोजित PO/MT भर्ती परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश STF ने कानपुर नगर में कार्रवाई करते हुए PWD श्रेणी के अभ्यर्थियों की जगह नियम विरुद्ध तरीके से स्क्राइबर/सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।STF के मुताबिक, गिरोह फर्जी या कूटरचित दिव्यांगता (PwD) प्रमाणपत्र के आधार पर अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ दिलाने और बेरोजगार युवाओं से पैसे ऐंठने का काम करता था।परीक्षा केंद्र से चार आरोपी गिरफ्तारSTF ने 23 अगस्त को कानपुर के ION Digital Zone, भैला मऊ परीक्षा केंद्र, सचेंडी क्षेत्र में कार्रवाई की। पूछताछ और प्रारंभिक जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश यादव (कानपुर), आशीष कुमार (मधुबनी, बिहार), राहुल कुमार सिन्हा (शेखपुरा, बिहार) और अंकित सचान (कानपुर) के रूप में हुई है।मोबाइल से फर्जी दस्तावेज तक बरामदSTF ने आरोपियों के पास से—* 5 मोबाइल फोन* 4 आधार कार्ड* 1 आई-पैड* 3 पैन कार्ड* ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट* 2 बैंक ATM कार्ड* फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज* ₹2,750 नकद* वैगनआर कारबरामद की है।ऐसे काम करता था गिरोहपूछताछ में STF के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने बताया कि उनका नेटवर्क प्रतियोगी परीक्षाओं में PWD श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पेशेवर सॉल्वर/स्क्राइबर उपलब्ध कराता था। आरोप है कि ये लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की जगह या उनके लिए प्रश्नपत्र हल कराने की व्यवस्था करते थे।STF के मुताबिक गिरोह के सरगना के रूप में मनीष कुमार मिश्रा और राजू गुप्ता के नाम सामने आए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और परीक्षा में अनधिकृत तरीके से शामिल हुए अभ्यर्थियों की तलाश कर रही है।कई परीक्षाओं में नेटवर्क सक्रिय होने का शकजांच एजेंसी को आशंका है कि गिरोह केवल IBPS परीक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि अन्य सरकारी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसी तरह की धोखाधड़ी कर सकता है। STF नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और अभ्यर्थियों की भूमिका की जांच कर रही है।चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर में BNS की संबंधित धाराओं तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

धनबाद : क्लेफ्ट लिप से पीड़ित बच्चों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न

क्लेफ्ट लिप से पीड़ित बच्चों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्नउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सदर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में क्लेफ्ट लिप से पीड़ित बच्चों का रांची के ‘देव कमल अस्पताल’ में आज सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न हुआ।इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि आरबीएसके शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जन्मजात विकृति से मुक्त कर एक सामान्य और आत्मविश्वास से भरा जीवन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी बच्चों को विशेष वाहन से आरबीएसके चिकित्सक और शिविर के नोडल पदाधिकारी के साथ रांची के देव कमल हॉस्पिटल भेजा था। जांचोपरांत आज बच्चों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। बच्चों को दो दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। तत्पश्चात उन्हें वापस धनबाद लाया जाएगा। जिला प्रशासन के सहयोग से ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया।

ब्रह्माकुमारीज़ धनबाद ने लगाया रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रह

ब्रह्माकुमारीज़ धनबाद ने लगाया रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रहधनबाद: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार, 25 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ धनबाद के डॉक्टर्स कॉलोनी, जगजीवन नगर स्थित मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. डी.के. गिनदोरिया, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री सिंह एवं गायत्री कुमारी तथा सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शिविर में डॉ. ब्रज किशोर पाण्डेय के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रक्त केंद्र की टीम ने कुल 100 यूनिट रक्त का संग्रह किया।इसके साथ ही प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. भद्रा प्रिया और जाने-माने दंत चिकित्सक डॉ. नवीन गोयल के द्वारा नि:शुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।कार्यक्रम के दौरान धनबाद सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका अनु दीदी ने रक्तदाताओं को नियमित रूप से रक्तदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों का मुख्य उद्देश्य देश में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को विकसित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।शिविर में रक्तदाताओं के उत्साह ने मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन का आक्रोश, जयराम महतो से 24 घंटे में सार्वजनिक माफी की मांग

बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन का आक्रोश, जयराम महतो से 24 घंटे में सार्वजनिक माफी की मांगविधायक पर प्राथमिकी और कार्रवाई की मांग……………कार्रवाई नहीं हुई तो काला बिल्ला, धरना, सड़क जाम और कार्य बहिष्कार तक का आंदोलन.धनबाद में बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा फोन पर कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा धनबाद ने मंगलवार को धनबाद पुलिस केंद्र में प्रेस वार्ता कर इस मामले पर कड़ा आक्रोश जताया। एसोसिएशन ने विधायक से 24 घंटे के भीतर आम जनता के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारी और कर्मी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा धनबाद के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि द्वारा पुलिस पदाधिकारी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन का कहना है कि इस तरह के व्यवहार से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।एसोसिएशन के अनुसार, बरवाअड्डा थाना प्रभारी की ओर से इस पूरे मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची के अध्यक्ष को लिखित शिकायत भी दी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कथित फोन पर गाली-गलौज के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे।आरोप है कि विधायक और उनके समर्थक थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में प्रवेश कर गए और इस दौरान टेबल पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो झारखंड पुलिस एसोसिएशन और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, रांची के निर्देश के अनुसार धनबाद जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मी धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम और काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे।पदाधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि विधायक 24 घंटे के भीतर आम जनता के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो आगे की कार्रवाई के लिए उच्च पदाधिकारियों से अनुमति ली जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर धनबाद जिले में पदस्थापित पुलिस अधिकारी और कर्मी अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहकर भी विरोध दर्ज करा सकते हैं।फिलहाल पुलिस एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि सम्मान और कार्रवाई के सवाल पर वह पीछे हटने वाला नहीं है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि डुमरी विधायक जयराम महतो इस मांग पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और प्रशासन इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

वायरल ऑडियो एडिटेड, CCTV फुटेज सार्वजनिक करें: जयराम महतो

वायरल ऑडियो एडिटेड, CCTV फुटेज सार्वजनिक करें: जयराम महतोधनबाद: बरवाअड्डा थाना परिसर में 21 अगस्त को हुए विवाद के बाद वायरल ऑडियो को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने पलटवार किया है। उन्होंने ऑडियो को एडिट कर संदर्भ से हटाकर वायरल करने का आरोप लगाया और कहा कि थाना प्रभारी से उनकी करीब 11 मिनट बातचीत हुई थी।जयराम महतो ने घटना की पूरी CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने थाना परिसर में मारपीट के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि वीडियो सामने आने से सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी।विधायक ने कहा कि वायरल ऑडियो निजी बातचीत का हिस्सा था और इसे काट-छांटकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने मामले में निजता हनन का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।उन्होंने बरवाअड्डा थाना प्रभारी पर आम लोगों से दुर्व्यवहार और बालू ट्रैक्टर चालकों से कथित वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।महिला पुलिस अधिकारी को लेकर लगाए गए एक अन्य आरोप की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जनता के मुद्दे उठाना जनप्रतिनिधि का अधिकार है।

धनबाद : रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: स्कूली बच्चों ने वाहन चालकों को राखी बांधकर दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प

धनबाद रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: स्कूली बच्चों ने वाहन चालकों को राखी बांधकर दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्पधनबाद : रक्षाबंधन के अवसर पर धनबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर जिला प्रशासन, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के पांच प्रमुख चौक-चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान के दौरान स्कूली बच्चों ने अनोखे अंदाज में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोककर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि रक्षाबंधन सुरक्षा और विश्वास का पर्व है। जब बच्चे वाहन चालकों को राखी बांधकर सुरक्षित यात्रा का वचन मांगते हैं, तो यह संदेश सीधे दिल तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि लोगों को जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रवर्तन के साथ जन-जागरूकता भी जरूरी है। हेलमेट और सीट बेल्ट महज नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षक साधन हैं। उन्होंने लोगों से गति सीमा और यातायात संकेतों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की।पहले दिन किसान चौक, बिनोद बिहारी चौक, राहुल चौक कतरास, हरना चौक और महुदा चौक पर अभियान चलाया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बैनर, तख्तियों और संवाद के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया तथा उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।अभियान में प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं यातायात पुलिस की टीम ने भी लोगों से अपील की कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं।

धनबाद : माननीय मंत्री ने छाताबाद भू-धंसान प्रभावितों व बीसीसीएल के बीच कराया समझौता

माननीय मंत्री ने छाताबाद भू-धंसान प्रभावितों व बीसीसीएल के बीच कराया समझौताझारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माननीय मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में तथा माननीय विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो की उपस्थिति में आज संध्या सर्किट हाउस में छाताबाद के भू-धंसान प्रभावित परिवारों, बीसीसीएल तथा जेआरडीए के बीच बैठक संपन्न हुई।लगभग 4 घंटे तक चली बैठक में सभी पक्षों को सुनने के बाद माननीय मंत्री ने छाताबाद के भू-धंसान प्रभावित परिवारों एवं बीसीसीएल के बीच पुनर्वास, मुआवजा, चिकित्सीय सहायता सहित अन्य मुद्दों पर समझौता कराया।प्रभावित परिवारों की मांग पर भू-धंसान क्षेत्र का आईआईटी आईएसएम से सर्वेक्षण करा कर डेंजर जोन का सीमांकन करने एवं उसकी रिपोर्ट एक माह के अंदर देने पर सहमति बनी। साथ-साथ घटना में घायल लोगों की चिकित्सकीय सहायता एवं सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने, खनन के दौरान सुरक्षा व ब्लास्टिंग के नियमों का पालन करने, घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, डेंजर जोन के सर्वे में मस्जिद, मदरसा, ईदगाह एवं स्कूल को शामिल करने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने कहा कि वे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तथा उनके प्रतिनिधि बनकर आज छाताबाद का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने भू-धंसान की घटना पर चिंता जताई है। राज्य सरकार के लिए भू-धंसान तथा डेंजर जोन में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बैठक में भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र के आसपास इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम तैयार करने का निर्देश माननीय मंत्री ने दिया। वहीं बीसीसीएल ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए बेलगड़िया के अलावा अन्य 20-21 साइट शिफ्टिंग के लिए तैयार रखी गई है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि डेंजर जोन में रहने वाले लोगों को कई बार बस में बैठाकर बेलगड़िया का भ्रमण कराया है। भ्रमण के दौरान वे बेलगड़िया में रहने के लिए राजी हो जाते हैं। लेकिन वापस जाकर शिफ्टिंग करने के लिए राजी नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बेलगड़िया में पानी, बिजली, सड़क, स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य केन्द्र सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की है। विस्थापितों के रोजगार के लिए भी कई योजनाओं पर काम चल रहा है।बैठक के समापन पर सभी पक्ष माननीय मंत्री की उपस्थिति में सभी बिंदुओं पर राजी हो गए और बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक श्री संजय कुमार सिंह, वार्ड 32 छाताबाद के पार्षद मोहम्मद शाहबुद्दीन, चंद्रशेखर अग्रवाल, श्री मन्नु आलम के अलावा जेआरडीए, बीसीसीएल के पदाधिकारी व छाताबाद के नागरिक मौजूद थे।