𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर होटल कारोबारी के बेटे की मौत

Spread the love

कानपुर में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर होटल कारोबारी के बेटे की मौतकानपुर के हरबंशमोहाल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में होटल कारोबारी के 27 वर्षीय बेटे रोहन शर्मा की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रोहन घर की तीसरी मंजिल पर बने छज्जे पर खड़े होकर ब्रश कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 40 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे।हादसे के बाद राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन गंभीर हालत में रोहन को पास के निजी अस्पताल ले पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।रोहन की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी। घटना से परिवार में मातम पसरा है। हरबंशमोहाल थाना पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने छज्जे से गिरने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *