बनारस : ट्रेन की विंडो सीट और गेट पर खड़े होकर यात्रा करने वाले यात्री हो जाओ सावधान, वरना आप भी हो जाएंगे ऐसे लूट का शिकार… तस्वीर बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन का है, जीआरपी जवानों के साथ दिख रहा आरोपी आपको बेहद मासूम लगेगा… लेकिन इसका कारनामा जानकर आप हैरान हो जाएंगे… ट्रेन की विंडो सीट पर बैठने और स्टेशन आने से पहले ट्रेन की गेट पर खड़े होने वाले यात्रियों के समानों को यह ऐसे झपट्टा मारकर फरार होता, जैसे कोई हवा का झोका आया और तेजी से गुजर गया… चलती ट्रेन से यह शातिर झपट्टा मारकर सामान लेकर भागने में एक्सपर्ट है…इस शातिर पर करीब 11 मुकदमे दर्ज है, सोमवार को यह एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ा… इसके पास से 50 हजार से अधिक कैश रुपए बरामद हुए और एक सोने का लॉकेट GRP टीम को बरामद हुआ… ऐसे में इसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है… यदि ट्रेन में ऐसे लोग दिखते है, तो आप उन्हें गरीब और मासूम ना समझे… वह कोई शातिर स्नैचर हो सकता है… ऐसे में यात्रा के दौरान विंडो सीट पर बैठने वाले सावधान रहे और स्टेशन आने से पहले अगर आप गेट पर खड़े होते है, तो अगल बगल एक बार बार सावधानी से देख ले कि कोई ऐसा तो नहीं जो आपके समान पर निगाह बनाए हुए है
बनारस : ट्रेन की विंडो सीट और गेट पर खड़े होकर यात्रा करने वाले यात्री हो जाओ सावधान, वरना आप भी हो जाएंगे ऐसे लूट का शिकार…














Leave a Reply