बनारस में अनुभव पांडे को फर्जी दारोगा और रिपोर्टर बनना पड़ा भारी, भौकाल दिखाते समय हुआ भंडाफोड़… पुलिस ने किया गिरफ्तार…तस्वीर बनारस के लालपुर – पांडेपुर पुलिस के द्वारा जारी की गई है… तस्वीर में दिख रहा बीच में खड़े युवक का नाम अनुभव पांडे है… यह चंदौली जनपद के रहने वाले है और बनारस में किसी काम से आए हुए थे… सड़क पर अपने चार पहिया वाहन को खड़ा कर दिया… पुलिस पहुंची तो वाहन को सड़क से हटाने को कहा… आरोप है कि इन्होंने पुलिस पर रौब झड़ने लगे… गाड़ी पर प्रेस , पुलिस और बीएसपी का झंडा लगा रखे थे…पुलिस ने पूछा आप कौन है, जो इतना रौब झाड़ रहे है और वाहन सड़क से नहीं हटा रहे है… पहले खुद को पत्रकार बताया और फिर दारोगा लेकिन दोनों फर्जी… पुलिस ने अनुभव पांडे के पास से फर्जी प्रेस और दारोगा के आईकार्ड बरामद किया… अब अनुभव पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन को भी सीज कर दिया है…
बनारस में अनुभव पांडे को फर्जी दारोगा और रिपोर्टर बनना पड़ा भारी, भौकाल दिखाते समय हुआ भंडाफोड़… पुलिस ने किया गिरफ्तार…















Leave a Reply