BRICS बाजार में यूपी की धाक, 47 हजार करोड़ का माल पहुंचा विदेशलखनऊ। ब्रिक्स और सहयोगी देशों के बाजार में उत्तर प्रदेश के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। प्रदेश से इन देशों को 47,484 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया, जो यूपी के करीब दो लाख करोड़ रुपये के कुल निर्यात का 23.7 फीसदी है। इसमें ब्रिक्स देशों को 34,811 करोड़ और सहयोगी देशों को 12,673 करोड़ रुपये का निर्यात शामिल है।ब्रिक्स देशों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) यूपी का सबसे बड़ा निर्यात बाजार रहा। यहां 15,133 करोड़ रुपये का माल भेजा गया। इसके बाद सऊदी अरब को 4,938 करोड़, मिस्र को 3,848 करोड़, इंडोनेशिया को 2,670 करोड़ और चीन को 2,497 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ।सहयोगी देशों में मलेशिया को 3,740 करोड़ और उज्बेकिस्तान को 1,339 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। यूपी से मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल मशीनरी, वस्त्र-परिधान, मशीनरी, आभूषण, चमड़ा और अन्य औद्योगिक उत्पाद विदेश भेजे जा रहे हैं।आंकड़े बताते हैं कि ब्रिक्स और सहयोगी देशों के बाजार यूपी के लिए निर्यात के नए अवसर खोल रहे हैं। पारंपरिक उत्पादों के साथ प्रदेश के औद्योगिक सामान की भी इन उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मजबूत मौजूदगी बन रही है।
BRICS बाजार में यूपी की धाक, 47 हजार करोड़ का माल पहुंचा विदेश














Leave a Reply