लोलार्क कुण्ड स्नान पर्व को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीवाराणसी। आगामी लोलार्क कुण्ड स्नान पर्व को लेकर कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने लोलार्क कुण्ड और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, ACP भेलूपुर गौरव कुमार, ACP चेतगंज शुभम जैन सहित संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहे।कुण्ड से लेकर गलियों तक सुरक्षा का प्लानअपर पुलिस आयुक्त ने लोलार्क कुण्ड परिसर, स्नान स्थल, प्रवेश-निकास बिंदुओं, प्रमुख मार्गों, संकरी गलियों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती करने तथा प्रत्येक क्षेत्र के लिए प्रभारी अधिकारी निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।भीड़ बढ़ी तो तत्काल बढ़ेगा पुलिस बलस्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मजबूत बैरिकेडिंग, नियंत्रित प्रवेश-निकास और भीड़ का लगातार आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ का दबाव बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल और आवश्यक संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाएगी।ड्रोन और CCTV से हवाई निगरानीलोलार्क कुण्ड और आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से हवाई निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही CCTV कैमरों से महत्वपूर्ण स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस ने अनधिकृत ड्रोन, संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर भी विशेष नजर रखने को कहा है।महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकसमहिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्नान स्थल, प्रवेश-निकास मार्ग और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।एंबुलेंस और फायर सर्विस के लिए अलग रास्ताआपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस, फायर सर्विस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग खाली रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों, डायवर्जन प्वाइंट और पार्किंग स्थलों पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी।पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर भी नजरश्रद्धालुओं के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने और स्नान स्थल या प्रमुख मार्गों पर अनियंत्रित पार्किंग रोकने के निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण, ठेले-खोमचे या अन्य अवरोधों के कारण श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा।अफवाहों पर भी पुलिस की नजरपर्व के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं की निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास या उसे आगे प्रसारित न करें।श्रद्धालुओं से पुलिस की अपीलकमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का पालन करें। भीड़ में धक्का-मुक्की से बचें, धैर्य और संयम बनाए रखें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी को सूचना देने और किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।#Varanasi #Kashi #Banaras #VaranasiPolice
लोलार्क कुण्ड स्नान पर्व को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी














Leave a Reply