𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

श्रावण से पहले हाई अलर्ट पर वाराणसी पुलिस! कांवड़ मार्ग का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा में नहीं होगी कोई चूक

Spread the love

श्रावण से पहले हाई अलर्ट पर वाराणसी पुलिस! कांवड़ मार्ग का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा में नहीं होगी कोई चूकप्रयागराज से मोहनसराय तक कांवड़ियों के लिए अलग लेन, हर 4 किमी पर PRV-फैंटम, जिग-जैग बैरिकेडिंग और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्थावाराणसी: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को जनपद के गुड़िया बॉर्डर (कछवां रोड) से लहरतारा तक कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस सहायता केंद्रों, विश्राम स्थलों, चिकित्सा सुविधाओं, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थानों और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।मुख्य व्यवस्थाएं:🔸 प्रयागराज से मोहनसराय तक कांवड़ियों के लिए एक लेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी, जिसमें अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।🔸 प्रत्येक 4 किलोमीटर पर पीआरवी और फैंटम टीम 24 घंटे तैनात रहेगी।🔸 सभी प्रमुख कटों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग लगाकर अवैध कट बंद किए जाएंगे।🔸 प्रमुख स्थानों पर खोया-पाया केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र, विश्राम स्थल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।🔸 डीजे संचालन न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि और सुरक्षा मानकों के अनुसार ही होगा, उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।🔸 सभी अधिकारी श्रावण मास के दौरान लगातार फील्ड में रहकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी करेंगे।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *