𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

वाराणसी कचहरी में फर्जी वकीलों पर शिकंजा

Spread the love

वाराणसी कचहरी में फर्जी वकीलों पर शिकंजावाराणसी दीवानी कचहरी में बनारस बार और सेंट्रल बार एसोसिएशन ने फर्जी अधिवक्ताओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। सूत्रों के मुताबिक 8 जुलाई से चल रहे इस अभियान में अब तक सैकड़ों संदिग्ध पकड़े गए हैं। गुरुवार को अधिवक्ता जांच समिति ने औचक छापेमारी कर 2 लोगों को अधिवक्ता की वेश में अवैध रूप से वकालत करते रंगेहाथ पकड़ा।पकड़े गए लोगों ने अपना नाम विनोद कुमार गुप्ता और शिवनंदन पटेल बताया। जांच में उनके पास कोई वैध बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन, COP कार्ड या पहचान पत्र नहीं मिला, बल्कि उनके पास से कई पत्रावलियां और हस्ताक्षर किए हुए दस्तावेज मिले। समिति ने दोनों को बनारस बार कार्यालय लाकर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। बार एसोसिएशन का कहना है कि इससे पहले पकड़े गए ज्यादातर लोग लॉ के छात्र, किसी वकील के पुराने मुंशी या दलाल निकले जो काला कोट पहनकर वकालतनामा, हलफनामा, सर्टिफिकेट बनवाने और तारीख लेने जैसे काम कर वादकारियों से पैसे ऐंठ रहे थे। कई लड़कियां भी इस तरह पकड़ी गईं। पहले सभी को चेतावनी देकर फोटो और लिस्ट बनाकर छोड़ा जा रहा था, लेकिन अब सीधे FIR और धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जिसमें आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *