कानपुर देहात में चोरीकांड का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश घायलरूरा के पालीवाल नगर में बंद मकान से हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 4 अक्टूबर को लक्ष्मणपुरवा गांव के पास रूरा पुलिस, अकबरपुर पुलिस और सर्विलांस-SOG की संयुक्त टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की।पुलिस के मुताबिक, घिरने के बाद एक बदमाश ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में हिमांशु गौतम के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।वहीं उसके दो साथी अविनाश सविता और अजय कंजड़ गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी, स्कूटी, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
कानपुर देहात में चोरीकांड का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश घायल














Leave a Reply