वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने देखा।“किसान खुशहाल तो देश खुशहाल”कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों की आर्थिक समृद्धि से होकर गुजरता है।उन्होंने सहकारिता को किसानों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसे हर हाथ और हर घर तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।दीर्घकालीन ऋण और सहकारी टैक्सी सेवाहंसराज विश्वकर्मा ने शासन की ओर से किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर 6 लाख रुपये तक दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराने तथा सहकारी टैक्सी सेवा शुरू करने के निर्णय का उल्लेख किया।जिला सहकारी फेडरेशन (DCF) के अध्यक्ष राकेश सिंह अलगू को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी गई।प्रगतिशील किसानों का सम्मानकार्यक्रम के दौरान संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह और अन्य अतिथियों ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।इस अवसर पर MLC धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे।भारत टैक्सी वाहनों को दिखाई हरी झंडीकार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने भारत टैक्सी के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह, सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार मौर्य, क्षेत्रीय प्रबंधक LDB कमलेश कुमार, जिला प्रबंधक PCF पुष्पेंद्र कुशवाहा, ADCO अवधेश सिंह, लालजी, माधवराम, संगीता वर्मा, नीरज आनंद और अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मंडलीय कार्यालय के ADCO मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
वाराणसी : “किसान से सड़क तक सहकारिता का सफर—हंसराज विश्वकर्मा ने भारत टैक्सी को दिखाई हरी झंडी, किसान समृद्धि योजना का हुआ सीधा प्रसारण”















Leave a Reply